Breaking NewsUttarakhand

भाजपा संगठन ने नरेंद्र आगरी को लगातार तीसरी बार सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नरेंद्र प्रसाद आगरी ने कहा, जिस उम्मीद से आप सभी लोगों ने मुझे ये दायित्व सौंपा है मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरकर बीजेपी पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप मे कार्य करता रहूंगा।

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में बीजेपी ने हाल ही में ज़िलों की टीम की घोषणा की और इस बार जिलों में कई नए चेहरों को जगह मिली है। वहीं अगर अल्मोड़ा जिले की बात करें तो बीजेपी संगठन ने इस बार अल्मोड़ा जिले में भी कई नए लोगो को जिम्मेदारी दी है।

वहीं भाजपा संगठन ने बीजेपी नेता नरेंद्र आगरी को लगातार तीसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस बार नरेंद्र आगरी को बीजेपी जिला संगठन के द्वारा ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा, अल्मोड़ा बनाया गया है।

Advertisements
Ad 26

भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र प्रसाद आगरी ने कहा, बीजेपी संगठन द्वारा मेरे ऊपर विश्वास जताते हुए मुझे पूर्व में ज़िला मंत्री अल्मोड़ा, फिर प्रदेश मंत्री अनु.मोर्चा और अब ज़िला उपाध्यक्ष बीजेपी अल्मोड़ा बनाए जाने पर मैं परम आदरणीय संगठन महामंत्री अजेय कुमार जी, आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी और आदरणीय जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही ये विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से आप सभी लोगों ने मुझे ये दायित्व सौंपा है मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरकर बीजेपी पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप मे कार्य करता रहूंगा। साथ ही मुझे संदेश के रूप में शुभकामनाएं भेजने वाले मेरे सभी शुभचंतको का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button