Breaking NewsUttarakhand

बीजेपी की युवा पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने किया जनसम्पर्क, क्षेत्र वासियों से मांगे वोट

पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने कहा कि वे अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर द्वारा करवाये गए विकास कार्यों व उनकी उपलब्धियों को लेकर ही जनता के बीच जा रही हैं।

देहरादून। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भारतीय जनता पार्टी की सबसे युवा पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर ने सोमवार को क्षेत्र में जनसम्पर्क कर अपने लिए वोट मांगे।

भाजपा प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने वार्ड के लसियाल चौक, पंचायती मन्दिर, मुख्य बाजार एवं वाल्मीकि मंदिर आदि जगहों पर जनसम्पर्क कर वार्ड की जनता से वोटों की अपील की।

Advertisements
Ad 26

पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने कहा कि क्षेत्र वासियों का भरपूर प्यार और समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर द्वारा करवाये गए विकास कार्यों व उनकी उपलब्धियों को लेकर ही जनता के बीच जा रही हैं। उन्होंने वार्ड के विकास के लिए क्षेत्र वासियों से भारी बहुमत से विजयी बनाने का निवेदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button