Breaking NewsUttarakhand

बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने थामा काँग्रेस का हाथ, हरदा को सीएम बनाने की अपील की

लालकुआं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रिमी सेन ने सोमवार को लालकुआं में काँग्रेस प्रत्याशी एवँ उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

इस दौरान लालकुआं के काँग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने रिमी सेन को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। हरदा ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री एवँ बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक रिमी सेन काँग्रेस में शामिल हुई हैं।

Advertisements
Ad 29

हरदा ने रिमी सेन का स्वागत करते हुए कहा कि परिवर्तन को गति देने के लिए रिमी सेन उत्तराखंड पधारी हैं, देवभूमि में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर रिमी सेन को काँग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हुए काफी हर्ष महसूस कर रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने लालकुआं समेत समस्त उत्तराखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि काँग्रेस को भारी बहुमत दें एवँ सभी के प्रिय काँग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button