Breaking NewsEntertainment

Bollywood News: ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानिए कितनी की कमाई

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'मेट्रो... इन दिनों' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ कमाए थे।

मुंबई। अनुराग बसु की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी है। धीमी शुरुआत के बाद, फिल्म ने अपने दूसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है। सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ कमाए थे। वहीं, अब ‘मेट्रो… इन दिनों’ के दूसरे की कमाई भी सामने आ चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे के मुकाबले दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाकेदार परफॉर्म किया है।

मेट्रो… इन दिनों की दूसरे दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,’मेट्रो… इन दिनों’ ने 6.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रोमांटिक ड्रामा ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरी दिन फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘मेट्रो… इन दिनों’ में चार कपल की प्रेम कहानियों को दिखाया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि आज की दुनिया में अलग-अलग शहरों में लोग रिश्तों को कैसे निभाते हैं। इन चारों कपल्स में एक बात कॉमन है, वो है रिश्तों और प्यार को लेकर इनकी परेशानियां। इससे फिल्म की अब तक की कुल कमाई 9.83 करोड़ रुपये हो गई है।

Advertisements
Ad 26

मेट्रो…इन डिनो की ऑक्यूपेंसी

जब बात आती है फिल्म के ऑक्यूपेंसी की, तो ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने शनिवार को हिंदी में कुल 27.18 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो की शुरुआत धीमी रही और सिर्फ 11.65 प्रतिशत दर्शक आए, लेकिन दोपहर में 30.95 प्रतिशत दर्शकों ने अपनी जगह बनाई और शाम के शो में 38.95 प्रतिशत दर्शक सिनेमाघर पहुंचे। रोमांटिक ड्रामा 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बता दें कि ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं स्टार कास्ट की एक्टिंग भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button