Breaking NewsUttarakhand

कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 'ये दिल मांगे मोर' का उद्घोष करने वाले वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा का साहस, संकल्प और सर्वोच्च समर्पण हर भारत वासी के लिए एक प्रेरणा है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- कारगिल युद्ध के नायक, पराक्रम और प्रण की प्रतिमूर्ति, ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

Advertisements
Ad 29

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘ये दिल मांगे मोर’ का उद्घोष करने वाले वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा का साहस, संकल्प और सर्वोच्च समर्पण हर भारत वासी के लिए एक प्रेरणा है। उनके सर्वोच्च बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button