Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ‘दीपवीर’ ने उत्तराखंड में मनाई अपनी शादी की सालगिरह

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। वह यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे।

AD

बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। सूत्रों के अनुसार ये जोड़ी मंगलवार शाम को मुंबई लौट जाएगी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।

दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। बॉलीवुड में  बेहद मशहूर हुई थी इनकी प्रेम कहानी।

इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं। वह यहां आराम करने पहुंची थीं। वह यहां नरेंद्रनगर में कुछ दिन रुकी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button