Breaking NewsUttarakhand

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सुनी जनता की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर एवं नव विहार कल्याण समिति चुक्खुवाला के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री एवं विधायक खजान दास जी का कार्यक्रम में पधारने पर आभार प्रकट किया गया। 

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपनी टीम के साथ मिलकर दिन-रात क्षेत्र के विकास में जुटी हुई हैं। वहीं वे वार्ड की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं और उन सभी समस्याओं के निवारण के प्रयास कर रही हैं।

अपने इस प्रयास के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र के नव विहार कॉलोनी में नव विहार निवासी कल्याण समिति के सहयोग से एक सभा का आयोजन करवाया। इस सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक खजान दास जी को आमंत्रित किया गया।

पार्षद वंशिका सोनकर और क्षेत्र वासियों के आमंत्रण पर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक खजान दास जी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राजपुर रोड विधायक खजान दास जी ने नव विहार कॉलोनी निवासियों एवं समस्त क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्रवासियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Advertisements
Ad 29

कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर एवं नव विहार कल्याण समिति चुक्खुवाला के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री एवं विधायक खजान दास जी का कार्यक्रम में पधारने पर आभार प्रकट किया गया। वहीं पार्षद वंशिका सोनकर ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर के अलावा उनके पिता एवं क्षेत्र के पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई, भाजपा नेता सेमपाल गहलोत, मुकेश कुमार, शिव सिंह बिष्ट एवं नव विहार कल्याण समिति चुक्खुवाला के पदाधिकारियों समेत काफी संख्या में स्थानीय निवासीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button