Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand: हिमालय में नजर आया ॐ की आकृति जैसा एक और पर्वत, तस्वीर देखकर रह जाएंगे हैरान

डीडीहाट से पूर्व दिशा की ओर नजर आने वाले हिमालय पर्वत की चोटी पर कुछ दिनों से ऊ की आकृति नजर आ रही है। यह चोटी मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में स्थित है।

पिथौरागढ़। हिमालय में ॐ की आकृति जैसा एक और पर्वत नजर आया है। यह आकृति मौजूदा ॐ के प्रतिरूप से बड़ी है। डीडीहाट से पूर्व दिशा की ओर नजर आने वाले हिमालय पर्वत की चोटी पर कुछ दिनों से ऊ की आकृति नजर आ रही है। यह चोटी मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में स्थित है।

सबसे पहले चोटी पर ऊ की आकृति स्थानीय निवासी नवीन टोलिया को नजर आई। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी तो सभी आश्चर्यचकित हो उठे। टोलिया ने बताया कि हिमालय को निहारने के दौरान उनकी नजर पर्वत पर बनी ऊ की आकृति पर पड़ी। पहले उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। जब उन्होंने गौर से देखा तो पर्वत पर बनी आकृति ॐ के चिह्न से काफी मिलती जुलती दिखी।

उन्होंने बताया कि यह आकृति स्पष्ट रूप से दोपहर 12 से दो बजे तक नजर आती है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहने पर इस आकृति को देखने के लिए लोग रोज दोपहर का इंतजार करते हैं। लोग इस पर्वत को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इसमें अर्द्ध चंद्राकार बिंदु स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button