Breaking NewsUttarakhand

Road Accident: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत

देहरादून में डोईवाला के पास लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पोल और बड़े वाहन के बीच एक गाड़ी दब गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हुआ है। डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा हुआ है। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई

Advertisements
Ad 29

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर बचाव अभियान चलाकर वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button