Breaking NewsNational

CHANDRAYAAN-3 : चंद्रयान 3 ने रचा इतिहास, चांद पर की सफल लैंडिंग

Chandrayaan-3 Landing Live: चंद्रयान 3 ने इतिहास रच दिया है। उसने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है। दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। इस मौके पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।’

भारत के लिए 23 अगस्त काफी ऐतिहासिक है। चंद्रयान 3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की है।  इस मौके पर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है और लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने भी चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग पर खुशी जताई और कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के हैं। पीएम मोदी ने ये भी कहा, ‘ये क्षण अभूतपूर्व हैं। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।’

इसरो ने क्या कहा?

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी है। वहीं चंद्रयान 3 की सफलता पर इसरो ने ट्वीट कर देश को बधाई दी है। इसरो ने लिखा, ‘चंद्रयान-3 मिशन: इंडिया, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम भी! चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। भारत को बधाई!’

Advertisements
Ad 29

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चांद पर है। कभी कहा जाता था कि चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा, जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है। भारत चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है।’ पीएम ने कहा, ‘इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) नहीं पहुंचा था। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button