Uttarakhand

छठ पर्व सामाजिक समरसता एवं मानव कल्याण से जुड़ा है: सीएम

harishrawat01देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को बिहारी महासभा द्वारा टपकेश्वर मंदिर परिसर में नदी तट पर आयोजित छठ महापर्व पर सम्मिलित हुए। उन्होंने सूर्य को अघ्र्य देकर सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी तथा छठ पर्व को सामाजिक समरसता एवं मानवकल्याण से जुड़ा पर्व बताया।

इसके पूर्व नेहरू काॅलोनी, राजीव नगर चैक एवं केशरवाला, मालदेवता में छठ पर्व के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री रावत सम्मिलित हुए। उन्होंने इन स्थानों पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने अगले वर्ष इस पर्व के आयोजन की और बेहतर व्यवस्थायंे सुनिश्चित करने तथा पर्व के सुव्यवस्थित आयोजन के लिये पार्क विकसित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।

Advertisements
Ad 13

बिहारी महासभा द्वारा मुख्यमंत्री श्री रावत के इन आयोजनों में सम्मिलित होने तथा छठ पर्व पर अवकाश घोषित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता लाल चन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय सिंचाई सलाहकार समिति राजेन्द्र शाह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button