Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दिल्ली, कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

Uttarakhand Breaking: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में हैं। उनके दिल्ली जाते ही कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई है।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। हर्षिल में पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद वह देहरादून लौटे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में वह मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए।

Advertisements
Ad 29

दो दिन सीएम दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। उनके इस दौरे को कैबिनेट में संभावित विस्तार की संभावना से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि सीएम कार्यालय के सूत्र इससे इन्कार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button