Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा है कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।

Advertisements
Ad 13

20211102_153923

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। हमें अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का भाव रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सभी का दायित्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button