Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- रक्तदान महादान है, यह परोपकार का भी कार्य है

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि रक्तदान महादान है, यह परोपकार का भी कार्य है।

उन्होंने कहा कि हमारा रक्तदान अनेक अमूल्य जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है। हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, हमें केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचना चाहिए।

Advertisements
Ad 29

रक्तदान को कल्याणकारी कार्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने रक्तदान के माध्यम से लोगों को जीवनदान देने में मददगार बनने की भी अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button