Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि रामायण जैसी कालजयी रचना कर उन्होंने समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। आदि कवि के रूप में उन्होंने रामायण के माध्यम से आदर्श समाज का चित्रण भी प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सच्चा सम्मान एवं श्रद्धा का भाव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button