Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने रवाना की अत्याधुनिक सुविधायुक्त एम्बुलेंस, रूद्रप्रयाग और सोनप्रयाग के मध्य होगा संचालन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में संवेदना फाउण्डेशन द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एवं क्रि फाउण्डेशन दिल्ली के सहयोग से आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद रूद्रप्रयाग के लिये रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एम्बुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोग की सराहना की।

Advertisements
Ad 29

इस सम्बंध में आयुक्त गढ़वाल एवं चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि यह एम्बुलेंस संवेदना फाउण्डेशन तथा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उपलब्ध करायी गई है। यह एम्बुलेंस सोनप्रयाग से रूद्रप्रयाग के मध्य संचालित होगी।

इस अवसर पर संवेदना फाउंडेशन ट्रस्टी विनोद भट्ट, ब्रह्मोस फाउंडेशन ट्रस्टी वी. के. पांडेय, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र अंथ्वाल, अभिनव भट्ठ, देवस्थानम बोर्ड से अनिल ध्यानी, प्रमोद नौटियाल, डॉ. हरीश गौड़, बल्लभ सेमवाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button