Breaking NewsUttarakhand
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आश्रम के बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन

देहरादून। अपने जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राजधानी देहरादून स्थित श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपना जन्मदिन आश्रम के बच्चों के बीच मनाया।

श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर यज्ञ आयोजित किया गया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया।




