Breaking NewsUttarakhand

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भविष्य के राष्ट्रनिर्माता, हमारी नन्ही पीढ़ी का भविष्य उज्जवल एवं सफल हो, इस ‘बाल दिवस’ पर ईश्वर से यही प्रार्थना है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं समस्त देशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं आप सभी को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिवस को ही ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे। नेहरू जी को बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था, वो बच्चों के सही विकास और शिक्षा पर बहुत ध्यान देते थे। भविष्य के राष्ट्रनिर्माता, हमारी नन्ही पीढ़ी का भविष्य उज्जवल एवं सफल हो, इस ‘बाल दिवस’ पर ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button