Breaking NewsUttarakhand

चोरों से निज़ात पाने को पुलिस से लगाई गुहार

देहरादून। राजधानी दून के ब्राह्मणवाला क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से तंग आकर स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र के पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी से मुलाकात की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्राह्मणवाला संस्कृति लोक कॉलोनी निकट शकुंतला एजुकेशन संस्थान के पास कॉलोनी में हुए चोरी की वारदात रोकने के सम्बंध में संस्कृति लोक विकास समिति का एक शिष्टमंडल पार्षद आफताब आलम व समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में ISBT चौकी प्रभारी सचिव पुंडीर से मिला।

कॉलोनी वासियों ने क्षेत्र में हुई पुरानी चोरियों के खुलासे एवं चोरो को पकड़ने व चोरी का माल बरामद करने के साथ ही कॉलोनी के लोगो की सुरक्षा करने हेतु एक ज्ञापन चौकी प्रभारी ISBT सचिव पुंडीर को दिया। कॉलोनी वासियों ने ज्ञापन की एक प्रति थाना पटेलनगर में भी दी।

शिष्टमंडल में डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी (संयुक्त सचिव), सतीश धस्माना (सचिव), जनार्दन प्रसाद उनियाल (संरक्षक), जगदम्बा प्रसाद गुप्ता (प्रचार मंत्री), ललन कुमार यादव, अम्बरीष कुमार, विनोद धीमान, राजपाल सिंह बिष्ट, बाजीत अली, मंसूर आदम, बृजमोहन गौड़ (सेनि सुबदासर) आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button