Breaking NewsUttarakhand

पहाड़ों में हिमपात से बढ़ी सर्दी, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ छाया कोहरा

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन आज बारिश ने पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है।

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने करवट बदली है। मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल और औली में समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है, तो वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ।

Advertisements
Ad 29

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button