Breaking NewsBusinessSports

विराट ने किया कोल्डड्रिंक्स और फेयरनेस क्रीम से किनारा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद को सामाजिक सरोकार से जुड़ा युवा आइकन की पहचान बनाने के लिये शीतल पेय पदार्थ पेप्सी और गोरा बनाने वाली एक उत्पाद के प्रचार करने से मना कर दिया। विराट के मुताबिक ये उत्पाद जंक फूड और नस्लवाद को बढ़ावा देते हैं।

Advertisements
Ad 26

मौजूदा टीम के सबसे बड़े सितारों में से एक इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने फैसला किया है कि वह सिर्फ उन्हीं उत्पादों का प्रचार करेंगे जिससे वह खुद को जोड़ सकें, जिसका इस्तेमाल वह खुद कर सकें।

विराट के साथ काम कर चुके एक शख्स ने आज कहा कि विराट के इस फैसले का सब बड़ा असर पेप्सी पर पड़ेगा, जिसका प्रचार वह 2011 से कर रहे थे। पेप्सी के साथ विराट का करार इस साल अप्रैल में खत्म हुआ जिसके बाद विराट ने कहा था कि वह लोगों से ऐसे उत्पाद का सेवन करने के लिये नहीं कह सकते जो वह खुद नहीं लेते हैं।
कोहली के विज्ञापनों की प्रबंध करने वाली कॉर्नरस्टोन ने इस मुद्दे पर कुछ कहने से मना कर दिया लेकिन भारतीय कप्तान के साथ करीब से काम करने वाले ने बताया कि कोहली अपने सामाजिक सरोकार को लेकर ज्यादा सहज हो गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button