Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

पंचायत चुनाव के नतीजों से कांग्रेस को मिली राहत, 138 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की जीत का दावा

पंचायत चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को एक नई उम्मीद दी है। परिणाम घोषित होने के बाद 138 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2027 में सत्ता वापसी के लिए दम लगा रही कांग्रेस को पंचायत चुनाव के नतीजों से नई उम्मीद जगी है।

देहरादून। लोकसभा, विधानसभा व निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों से कांग्रेस को थोड़ी संजीवनी मिली है। कांग्रेस ने 12 जिलों में जिला पंचायत सदस्य की 138 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है।

कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य की कुल 358 सीटों में से 198 पर समर्थित प्रत्याशी घोषित किए थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद 138 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2027 में सत्ता वापसी के लिए दम लगा रही कांग्रेस को पंचायत चुनाव के नतीजों से नई उम्मीद जगी है।

कांग्रेस के दिग्गजों ने भी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी। पौड़ी जिले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, देहरादून के चकराता क्षेत्र में विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ऊधमसिंह नगर, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा, नैनीताल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी मोर्चा संभाला था। 2019 के पंचायत चुनाव की तुलना में कांग्रेस को जिला पंचायत सीटों में बढ़त मिली है।

Advertisements
Ad 26

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर राजनीति की सीढ़ी चढ़ी है। वहीं, पूर्व मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण के बेटे अरविंद सिंह सजवाण क्षेत्र पंचायत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्र वधू सुनीता कुंजवाल ने जीत हासिल की है। कोटद्वार जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की पत्नी कविता डबराल, पछवादून के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने जिला पंचायत सदस्य पद जीत का परचम लहराया है।

पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भाजपा सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान किया। पंचायत चुनाव नतीजे बताते हैं कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। भाजपा छल कपट व प्रलोभन के हथकंडे न अपनाए तो कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बनेंगे।

-करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button