Breaking NewsUttarakhand

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता पर हत्या का आरोप

रुद्रपुर। नगर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व सभासद के बेटे ने कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जबकि उसके पिता की पब्लिक ने मौके पर ही पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घयल पूर्व सभासद को उपचार के लिए अस्पताल मैं भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक डा. नीरज बडोई (45) संजयनगर वार्ड 11 से कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष थे और यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। इसी वार्ड में भाजपा के पूर्व सभासद सुभाष विश्वास भी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड में गठित बाजार कमेटी से कुछ समय पूर्व सुभाष को हटाया गया था, लेकिन उसके बाद भी सुभाष ने बाजार कमेटी के 4 लाख रुपए जमा नहीं किए। इसी बात को लेकर शुक्रवार को संजयनगर सब्जी मंडी में कमेटी के लोग पंचायत कर रहे थे। जिसमें नीरज भी शामिल थे।

पंचायत समाप्त होने के बाद सब जाने लगे तो सुभाष, उनका बेटा संजू और संजू के दोस्त गौतम, रंजीत और तपन मौके पर पहुंचे और विवाद हो गया। जिसके के बाद संजू ने तमंचे से नीरज पर फायर झोंक दिया। गोली नीरज के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisements
Ad 27
गुस्साए लोगों ने सुभाष को मौके पर पीटकर अधमरा कर दिया। जबकि संजू और उसके साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल सुभाष को अस्पताल भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीना और दो बेटों को छोड़ गया है।

महानगर में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जहां भारी संख्या में तादाद क्षेत्रवासियों ने जमकर आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने मौके पर पीएसी तैनात कर दी है। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस फोर्स जमा हो गई है। पुलिस अधिकरियों ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button