Breaking NewsUttarakhand

लोगों के बीच जाकर जन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस, करेगी धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस भवन में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बताया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और जन मुद्दों को उठाएंगे।

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन माह तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन जागरण व धरना प्रदर्शन करने की बात कही।

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी।

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

Advertisements
Ad 29

वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। महिला अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button