Breaking NewsWorld

नेपाल में बारिश और तूफान का कहर, अबतक 25 की मौत, 400 घायल

काठमांडू। बारिश और भयंकर तूफान ने रविवार को पड़ोसी देश नेपाल को हिलाकर रख दिया। इस तूफान से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 अन्य घायल हो गए। नेपाल की सेना प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों में जुटी है।

नेपाल आर्मी के प्रवक्ता ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए दो MI-17 हेलिकॉप्टर तैयार रखे हैं। इसके अलावा राहत सामग्री पहुंचने के लिए सिमारा में कार्गो एयरक्राफ्ट भी तैयार है। प्रभावित इलाकों में 100 जवानों को तैनात किया गया है।

Advertisements
Ad 27

सूत्रों से प्राप्त ताज़ा जानकारी के मुताबिक यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में शाम के समय आया। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

नेपाल की सेना ने 25 लोगों की मौत होने और 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button