Breaking NewsUttarakhand

कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल, दिया ये बड़ा बयान

नयी दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के बाद अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस मुश्किल में नजर आ रही है। बुधवार को अचानक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि अब बहुत हो गया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं। अब माना जा रहा है कि वो कैप्टन अमरिंदर की राह पर चलते हुए बड़ा फैसला ले सकते हैं।

रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया है, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है।” गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यदि वो राजनीति से सन्यास लेते हैं या पार्टी छोड़ते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

Advertisements
Ad 27

आगे रावत ने कहा, “है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button