Breaking NewsEntertainment

ICU में शिफ्ट हुए कोरोना संक्रमित रणधीर कपूर, पढ़िए पूरी खबर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर को कोविड-19 की पुष्टि होने के कुछ दिनों बाद गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भेज दिया गया है। अभिनेता का यहां कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है और अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक 74 वर्षीय कपूर की हालत फिलहाल स्थिर है।

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, “उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया है। वह स्थिर हैं। उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा।” रंधीर कपूर प्रख्यात अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के बड़े बेटे हैं। एक साल के भीतर अभिनेता ने अपने छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) को खो दिया।

Advertisements
Ad 29

ऋषि कपूर का निधन कैंसर से दो साल तक लड़ने के बाद 30 अप्रैल, 2020 को हुआ था जबकि राजीव कपूर का इस साल फरवरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

रंधीर कपूर को फिल्म ‘‘कल आज और कल’’, “जीत”, “जवानी दीवानी”, “लफंगे”, “रामपुर का लक्ष्मण” और ‘‘हाथ की सफाई” में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी शादी अभिनेत्री बबीता से हुई थी पर अब दोनों अलग हो गए हैं। दंपति की दो बेटियां हैं – करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button