Breaking NewsUttarakhand

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर पार्षद वंशिका सोनकर ने व्यक्त किया गहरा दुख

वंशिका सोनकर ने कहा, पूरा देश इस त्रासदी से व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, चालक दल के सदस्यों तथा अन्य यात्रियों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 की दुर्घटना हृदय विदारक है। विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी तथा हादसे के शिकार अन्य यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि।

Advertisements
Ad 29

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब भाजपा के प्रभारी श्री विजय रूपाणी जी का भी निधन हुआ है। उनका निधन गुजरात और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूरा देश इस त्रासदी से व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें। ।। ॐ शांति ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button