Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन पर पार्षद वंशिका सोनकर ने जताया दुःख

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, खंडूरी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खंडूरी के  निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisements
Ad 28

वंशिका सोनकर ने कहा, खंडूरी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

वंशिका सोनकर ने कहा, खंडूरी जी ने उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। उनके द्वारा किये गये महान कार्यों युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button