वार्ड में लगातार जनहित के कार्य कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर
वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए क्षेत्र वासियों ने उनका आभार जताया और उन्हें धन्यवाद कहा। क्षेत्र वासियों के अनुसार पार्षद वंशिका सोनकर ने उनकी सुध ली और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए तत्काल आगे आईं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। अपनी इसी कोशिश के चलते उन्होंने हाल ही में वार्ड में कईं विकास व जनहित से जुड़े कार्य करवाएं हैं।
क्षेत्र वासियों की तकलीफों को दूर करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में अपने वार्ड संख्या 18 नई बस्ती इन्दिरा कॉलोनी में कईं स्थानों पर चॉक हो चुकी नालियों व सीवरेज की सफाई का कार्य करवाया।
गौरतलब है कि वार्ड संख्या 18 में कईं जगह सीवर ओवरफ्लो हो गए थे और गंदगी सड़कों पर बह रही थी। जिस वजह से स्थानीय लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की तकलीफों को दूर करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने चॉक सीवर लाईनों को खुलवाया और क्षतिग्रस्त सीवरेज की मरम्मत का कार्य भी करवाया।
ऐसा ही हाल वार्ड में कुछ जगह नालियों का भी हो चुका था, जहां कचरा फंसने की वजह से नालियां जाम हो चुकी थीं। लोगों की परेशानियों को देख व इस समस्या का समाधान करते हुए वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल नालियों की साफ-सफाई करवाई और भारी मात्रा में नालियों में फंसे कचरे को बाहर निकलवाया।
वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए क्षेत्र वासियों ने उनका आभार जताया और उन्हें धन्यवाद कहा। क्षेत्र वासियों के अनुसार पार्षद वंशिका सोनकर ने उनकी सुध ली और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए तत्काल आगे आईं। उनके ये प्रयास तारीफ के काबिल हैं।