Breaking NewsUttarakhand

इंदिरा कॉलोनी वार्ड में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा वार्ड संख्या 18 में साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखा जा रहा है, जिससे आने वाले गर्मियों के मौसम में बीमारियों को पनपने से रोका जा सके।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर की पुत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में लगातार विकास कार्य करवा रही हैं। उन्होंने अपना पदभार संभालने के साथ ही वार्ड में विकास कार्यों को गति देने की शुरुआत कर दी थी। उनके ये प्रयास आज भी निरंतर जारी हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने बीते कुछ ही दिनों में इंदिरा कॉलोनी वार्ड में अनेक विकास के कार्य एवं जनहित से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्य करवाये हैं। इसी क्रम में उन्होंने वार्ड के वाल्मीकि मंदिर की धर्मशाला में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाये। यही नहीं वार्ड में किसी भी आपराधिक व अप्रिय घटना पर नज़र रखने के लिए उनके द्वारा क्षेत्र में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये गए हैं और वार्ड में अन्य जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाये जा रहे हैं।

Advertisements
Ad 13

पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवाते हुए नई बस्ती इंदिरा कॉलोनी में पानी की सप्लाई सुचारू करवाने हेतु पानी की नई पाइपलाइन बिछवाने का कार्य करवाया। उनके इस प्रयास से वार्ड की जनता को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निजात मिल पाएगी।

पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा वार्ड संख्या 18 में साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखा जा रहा है, जिससे आने वाले गर्मियों के मौसम में बीमारियों को पनपने से रोका जा सके। अपनी इसी कोशिश के चलते उनके द्वारा वार्ड की जोशी जी वाली गली में नालियों की सफाई का कार्य करवाया गया। पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा करवाये जा रहे इन कार्यों की क्षेत्रवासी जमकर प्रशंसा कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button