Breaking NewsUttarakhand

महिला ने मेट्रो स्टेशन पर लगाई फांसी

नई दिल्ली। दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर सुबह साढ़े आठ बजे मिली। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को प्लेटफार्म नंबर 2 के आखिरी छोर पर पानी की आपूर्ति करने वाली एक पाइप के पास एक महिला के फांसी लगाये जाने की सूचना दी।

Advertisements
Ad 29
उन्होंने बताया कि 28 वर्ष की उम्र के आसपास की अज्ञात महिला ने अपने ‘दुपट्टे’ से कथित तौर पर फांसी लगाई थी। मेट्रो और सीआईएसएफ के अधिकारी सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने कब और कैसे आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button