Breaking NewsUttarakhand

खाई में गिरा वाहन, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, तीन घायल

विकासनगर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वाहन में सवार लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बच्ची समेत लोगों की मौत हो गई है।

देहरादून। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
Ad 29

दुर्घटना में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।  वाहन में सवार सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव शुरु किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button