Breaking NewsUttarakhand
गाँधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता, बेटी के लिए माँगा इंसाफ
बेटी अंकिता को खोने के बाद से न्याय की लड़ाई लड़ रहे माता-पिता अब अपनी मांगों को लेकर राजधानी दून में धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि मामले में विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उसके माता-पिता एक बार फिर धरने पर बैठ गए हैं। दोनों गांधी पार्क पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना शुरू कर दिया।
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने इस मामले में विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। साथ ही अपनी बेटी को न्याय दिलाने की अपील की।
अंकिता के माता-पिता का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उनकी प्रमुख मांग विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की है।




