Breaking NewsEntertainment

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान बने सिंगर, 20 की उम्र में रिलीज किया गाना

ऋतिक रोशन के बड़े बटे रेहान ने हाल ही में अपना तीसरा गाना जारी किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपना नया गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके दादा जी राकेश रोशन से लेकर मां सुजैन खान तक ने प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन के कदमों का पीछा करते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, जो अपने दौर के मशहूर एक्टर रहे हैं और फिर उन्होंने फिल्ममेकिंग की राह चुन ली। ऋतिक के फैन उनकी तरह अब उनके बेटों को भी एक्टिंग करते देखना चाहते हैं, लेकिन अभिनेता के बड़े बेटे रेहान उनकी तरह एक्टिंग की राह पर नहीं चल रहे हैं, बल्कि वो सिंगर बन गए हैं। रेहान ने इसी साल अगस्त में बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट अपना म्यूजिक डेब्यू किया था और अपना पहला गाना ‘दिस हेवनली प्लेस’ रिलीज किया। इसके बाद 25 सितंबर को उन्होंने अपना दूसरा गाना ‘एवरी लिटिल थिंग’ जारी किया और अब उन्होंने अपना तीसरा गाना ‘बटरफ्लाई ब्लड’ भी जारी कर दिया है।

रेहान का तीसरा गाना रिलीज

रेहान ने कुछ दिन पहले ही अपना तीसरा गाना ‘बटरफ्लाई ब्लड’ अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था और अब उन्होंने अपने इसी गाने को गाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस के साथ-साथ मां सुजैन खान और दादा राकेश रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी है। सुजैन खान ने रेड हार्ड और बटरफ्लाई इमोजी के जरिए इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और राकेश रोशन ने ‘लगे रहो रे (रेहान)’ लिखते हुए रेहान का हौसला बढ़ाया है। वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रेहान के सिंगिंग वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और उनकी तारीफ की।

Advertisements
Ad 29

रेहान के सिंगिंग वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन 

रेहान काफी समय से सोशल मीडिया पर अपने सिंगिंग वीडियोज अपलोड करते आ रहे हैं, लेकिन उनके गाने इंग्लिश में होते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपना नया गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसे सुनकर लोगों ने उनकी तारीफ की। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने रेहान से हिंदी में गाना गाने की रिक्वेस्ट की। एक ने कमेंट में लिखा- ‘प्लीज हिंदी में लिखिए और गाइये, तो और भी लोग आपसे कनेक्ट हो पाएंगे।’ एक ने लिखा- ‘बहुत शानदार।’ एक अन्य ने लिखा- ‘हिंदी सॉन्ग गाने की भी कोशिश करिए।’ एक लिखता है- ‘आप बेहतरीन सिंगर बनेंगे, लगे रहिए।’

ऋतिक रोशन-सुजैन खान की शादी, बच्चे और तलाक

ऋतिक रोशन और सुजैन खान लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों के दो बेटे रेहान और रिदान हुए। रेहान की उम्र 20 साल और रिदान की 18 साल है। शादी के 14 साल बाद ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया, लेकिन अब भी दोनों की दोस्ती कायम है। हाल ही में ऋतिक ने सुजैन को उनके जन्मदिन पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ बधाई दी थी। फिलहाल ऋतिक, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button