Breaking NewsUttarakhand

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के द्वारा दी गई शिक्षाओं से अवगत करवाया।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर में सिखों के प्रथम गुरु एवं सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती, 557वें प्रकाश पर्व पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिखों के पहले गुरु एवं सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने सिखों के प्रथम  गुरु, गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ ही गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के द्वारा दी गई शिक्षाओं से अवगत करवाया।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर ने गुरु नानक देव जी का स्मरण करते हुए कहा, निस्वार्थ सेवा के एक समर्पित समर्थक, गुरु नानकदेव जी ने दया और करुणा के साथ मानवता की सेवा करने के महत्व पर ज़ोर दिया। उनकी शिक्षाओं ने सिखों को दान-पुण्य करने, ज़रूरतमंदों की मदद करने और दान-पुण्य का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया, जो आज भी सिख संस्कृति में जारी है। गुरु नानकदेव जी ने लोगों को सत्य, करुणा व एकता का संदेश दिया है। आज गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती मनाई जा रही है, जो श्रद्धा व शांति का प्रतीक है।

गुर नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभा के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं व उनके जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। वहीं कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिमरन, रश्मि, नीलम, खुशी, दीपिका, नेहा, शिवानी, प्रीयल, शिखा, मनीष एवं अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button