Breaking NewsUttarakhand
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पार्षद वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से उनके आरोग्यपूर्ण, सुदीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना करती हूँ।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, दूरदर्शी व कर्मठ जननेता एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से उनके आरोग्यपूर्ण, सुदीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना करती हूँ।