Breaking NewsUttarakhand

पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें संस्करण को सुना

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- “मन की बात“ कार्यक्रम में उजागर की गई सामूहिक सेवा, धार्मिक यात्राओं के दौरान मिलन की भावना और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की पहल सराहनीय है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें संस्करण को सुना।

भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें संस्करण को सुना।

Advertisements
Ad 29

इस अवसर पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को योग, सामाजिक एकता, सेवा भाव और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में देश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- “मन की बात“ कार्यक्रम में उजागर की गई सामूहिक सेवा, धार्मिक यात्राओं के दौरान मिलन की भावना और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्श को साकार करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button