Breaking NewsUttarakhand

क्षेत्रवासियों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखती हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र वासियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है और वे सभी जनसमस्याओं के निराकरण के पूर्ण प्रयास कर रही हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की जरूरतों का विशेष ध्यान रखती हैं और क्षेत्र वासियों की सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करवाने के प्रयास कर रही हैं।

अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने अपनी मौजूदगी में वार्ड की जनता को पानी उपलब्ध करवाया। वंशिका सोनकर ने बताया कि उनके वार्ड में ट्यूबवेल खराब होने के कारण लगभग 80 या 90 घरों में पानी नहीं आ रहा था। जनता की परेशानियों को दूर करते हुए उन्होंने तत्काल जल संस्थान से पानी का टैंकर मंगवाया और सभी को पानी उपलब्ध कराया।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर के इस प्रयास से क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिली। वहीं पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि खराब ट्यूबवेल को ठीक करवाया जा रहा है, जल्द ही क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है और वे सभी जनसमस्याओं के निराकरण के पूर्ण प्रयास कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button