Breaking NewsNational

दलितों से मकान खाली कराने को लेकर दबंगों ने फूंक दिया घर

हिसार। फतेहाबाद जिले में कस्बा भूना के गांव टिब्बी में पंचायती जमीन पर रह रहे एक दलित से मकान खाली कराने को लेकर गांव के दबंगों ने उसके मकान से सटे हुए पशुओं के बाड़े को आग लगा दी। गाय के बछड़े की आगजनी में झुलसने से मौत हो गई, जबकि गाय रस्सी तोड़कर बाड़े से बाहर निकल आई। गांव के दलित लोगों ने भूना थाने में शरण ली है।

दलित परिवार के घर में आगजनी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी विजय प्रताप सिंह ने भी गांव का दौरा किया। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टिब्बी का मांगेराम पंचायत द्वारा अलॉट की गई जमीन पर पिछले काफी सालों से रह रहा था। मांगेराम ने बताया कि करीब 30 साल पहले गांव के सरपंच ने दलित परिवारों को 3-3 मरले के प्लॉट दिए गए थे। वह इसी पर मकान बनाकर रह रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के दबंग लोग कुलदीप और शीशपाल यह जगह खाली करवाना चाहते हैं। वह घर से बाहर था तो आरोपियों ने उसके घर के पशुओं के बाड़े को आग लगा दी। इस आगजनी में उसकी गाय तो बच गई लेकिन बछड़ा जल गया और उसकी मौत हो गई।

फतेहाबाद के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बीडीपीओ और नायब तहसीलदार को मौके की स्थिति का निरीक्षण करने गांव भेजा है। आगजनी का एक आरोपी कुलदीप हरियाणा ग्रामीण बैंक कुलां में कर्मचारी है। पुलिस ने कुलदीप व शीशपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button