Breaking NewsUttarakhand

आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो किसानों की हुई दर्दनाक मौत

दोनों किसान रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि दोनों किसान संभल पाते, तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को दोनों किसान रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि दोनों किसान संभल पाते, तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisements
Ad 29

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई है। प्रशासन द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और नियमानुसार आगे की वित्तीय सहायता व अन्य अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button