Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी भावना पांडे ने सड़क दुर्घटना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति व्यक्त किया शोक

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि देवभूमि को ये किसकी नज़र लग गई है। यहाँ रोजाना ही दुखद हादसों की सूचनाएं मिल रही हैं। वहीं अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन होने से लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने उत्तराखंड में हो रहे हादसों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा कि आज सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था, जिसमें 18 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में तीन कांवड़ यात्रियों की दुखद मृत्यु हुई है। ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं मृतकों के परिजनों को ये दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि देवभूमि को ये किसकी नज़र लग गई है। यहाँ रोजाना ही दुखद हादसों की सूचनाएं मिल रही हैं। वहीं अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन होने से लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा नदियों के उफान पर आने की वजह से कईं जगह मकानों के ध्वस्त होने व बाढ़ में बहने की दुःखद खबरें भी सामने आई हैं।

जनसेवी भावना पांडे ने प्रकृति के इस रौद्र रूप व प्रदेश में जगह-जगह आ रही आपदाओं को लेकर दुःख प्रकट किया। उन्होंने ईश्वर से देवभूमि पर रहम करने की प्रार्थना की। उन्होंने आपदा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार व प्रशासन से अलर्ट मोड पर रहने व पीड़ित जनता को तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button