Breaking NewsNational

दिल्ली में देर रात कपड़ा गोदाम में लगी आग, 9 लोगों की मौत की खबर

नई दिल्ली। किराड़ी इलाके में रविवार देर रात एक कपड़ा गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग जख्मी हुए हैं। फायर ब्रिगेड को रात करीब 12:30 बजे आग की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Advertisements
Ad 27

इससे पहले 8 दिसंबर को दिल्ली में अनाज मंडी के रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लग गई थी। इसमें इमारत के अंदर सो रहे 59 में से 43 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में से 25 बिहार के थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री मालिक के पास फायर डिपार्टमेंट की एनओसी नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button