Breaking NewsNational

दिल्ली में फिर बलात्कार का शिकार हुई महिला

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लगभग हर तीन घंटे में एक महिला बलात्कार का शिकार हो रही है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि मीडिया रिपोर्ट 2016 के आंकड़े बयां कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में फिर एक महिला रेप का शिकार हो गयी। घटना रविवार की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुलंदशहर निवासी एक महिला दिल्ली से अपने घर जाने के लिए आनंद विहार से एक ऑटो में सवार हुई थी। तभी थकावट की वजह से उसकी ऑटो के भीतर ही आंख लग गयी। महिला को गहरी नींद में सोता हुआ देख ऑटो चालक उसे ऑटो समेत सुनसान जगह पर ले गया और जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया।

Advertisements
Ad 13

महिला के द्वारा शोर मचाने पर कुछ लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए और ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल चेकअप भी करवाया है, जिसमे महिला से रेप की पुष्टि भी हो चुकी है। बहरहाल पुलिस ने महिला की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑटो चालक के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

ये वाकई हैरान करने वाली और बेहद चिंताजनक बात है कि देश की राजधानी दिल्ली का ही ये हाल है तो अन्य राज्यों का क्या सूरात-ए-हाल होंगे खुद ही कयास लगाया जा सकता है। देश में लगातार बढ़ रही रेप की वारदाते कानून व्यवस्था पर जहाँ सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं तो वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे सरकारी दावों की पोल भी खोल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button