Breaking NewsUttarakhand

रमेश चन्द्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ठोकी ताल

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी रमेश चन्द्र ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। गौरतलब है कि रमेश चन्द्र बीते काफी समय से सहसपुर क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाजसेवा के कार्यों को करते आ रहे हैं। स्थानीय जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।

अपने चुनावी अभियान के चलते रमेश चन्द्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रविवार को सहसपुर क्षेत्र के होरावाला ग्राम में जनसम्पर्क किया और स्थानीय लोगों से उन्हें समर्थन कर वोट देने की अपील की।

Advertisements
Ad 29

बताते चलें कि रमेश चन्द्र बीते काफी समय से सहसपुर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे किन्तु पार्टी द्वारा उनकी उपेक्षा कर उन्हे हाशिये पर धकेल दिया गया जिस कारण उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया।

अपने कुशल व्यवहार और मृदुभाषी छवि के लिए पहचाने जाने वाले रमेश चन्द्र का सहसपुर क्षेत्र में काफी अच्छा जनाधार है। उनकी सभाओं में भी स्थानीय जनता की अपार भीड़ उमड़ रही है जो उनके सहसपुर सीट का प्रबल दावेदार होने का संकेत दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button