Breaking NewsNational

दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज सुबह करीब आठ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। खबर के मुताबिक भूकंप का केंद्र यूपी के बागपत में था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तर प्रदेश के मेरठ तक भूकंप के झटके मसहूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह करीब आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि दिल्ली सिस्मिक जोन 4 में आता हैं और हाल के वर्षों में राजधानी और उसके आसपास के इलाकें में हल्के झटके आते रहे हैं।

धरती के अंदर हुई इस हलचल को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महसूस किया। ट्विटर पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना देनी शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में #earthquake टॉप ट्रेंड हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का केन्द्र दिल्ली के उत्तर में बागपत में था। भूकंप सुबह 7.59 बजे आया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisements
Ad 13

बता दें कि सिस्मिक जोन 5 को भूकंप के लिहाज से सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है। साथ ही दिल्ली, पटना, श्रीनगर, कोहिमा, पुड्डुचेरी, गुवाहाटी, गैंगटॉक, शिमला, देहरादून, इंफाल और चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर, लुधियाना, रुड़की सिस्मिक जोन 4 और 5 में आते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर बिहार और अंडमान-निकोबार के कुछ इलाके जोन-5 में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button