Breaking NewsUttarakhand

ऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा की लहरों में डूबा दिल्ली का युवक

ऋषिकेश। दिल्ली से अपने पांच दोस्तों के साथ ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने आया एक युवक फूल चट्टी के समीप गंगा में डूब गया, जिसका पता नहीं चल पाया। युवक गंगा किनारे एक चट्टान के ऊपर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इस बीच उसका पैर फिसला और वह गंगा में गिर कर तेज बहाव में बह गया।

थाना लक्ष्मण झूला के थानाध्यक्ष विरेंद्र रमोला ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली से आए छह युवकों का दल फूल चट्टी में गंगा और हेंवल नदी के मिलान स्थल पर पहुंचे। यहां नदी के किनारे एक चट्टान के ऊपर हेमंत (19 वर्ष) पुत्र नरेश भट्टी निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली खड़े होकर सेल्फी ले रहा था।

इस बीच अचानक उसका पैर फिसला और वह गंगा में गिर गया। यहां पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ देर बाद गंगा की लहरों में गायब हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह सभी दोस्त मंगलवार को यहां पहुंचे थे। इन्होंने तीन स्कूटी किराये पर ली थी।

सूचना के बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। गंगा में डूबे युवक को तलाश किया गया, उसका कहीं पता नहीं चल पाया। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। बुधवार सुबह फिर से युवक की आसपास क्षेत्र में तलाश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button