Breaking NewsHealthUttarakhand

Dengue: देहरादून में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, तीन और मरीजों में हुई पुष्टि

जिलेभर में शुक्रवार को 55 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई थी। दून के श्रीमहंत इंदिरेश, ग्राफिक एरा और जौलीग्रांट अस्पताल में डेंगू के अभी 12 मरीज भर्ती हैं।

देहरादून। जनपद देहरादून में डेंगू एक बार फिर से पैर पसार रहा है। जिले के तीन निजी अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। तीनों नए मरीजों में से एक मरीज दून, एक हरिद्वार और एक सहारनपुर जिले का रहने वाला है।

देहरादून में शुक्रवार को श्रीमहंत इंदिरेश, ग्राफिक एरा व जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती एक-एक मरीज की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को अलग-अलग अस्पतालों में चार मरीजों को भर्ती किया गया था। इनमें से तीन मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई, जबकि एक मरीज का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया।

जिलेभर में शुक्रवार को 55 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई थी। दून के श्रीमहंत इंदिरेश, ग्राफिक एरा और जौलीग्रांट अस्पताल में डेंगू के अभी 12 मरीज भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों में डेंगू के 200 बेड आरक्षित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button