Breaking NewsNational

देश के 15 वें उपराष्ट्रपति होंगे वैंकेया

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, पक्ष में 516, विपक्ष में पड़े 244 वोट

नई दिल्ली। एम. वेंकैया नायडू देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। राजग उम्मीदवार नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव में संप्रग उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हरा कर विजय हासिल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वेंकैया नायडू को इस चुनाव में कुल 516 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 244 वोट हासिल हुए। चुनाव में कुल 785 वोट पड़े थे।

Advertisements
Ad 13
चुनाव परिणाम आने के बाद गोपालकृष्ण गांधी ने वेंकैया नायडू को बधाई दी है। वेंकैया इससे पहले केंद्र में शहरी विकास मंत्री थे लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं और बतौर सांसद उन्होंने आज मतदान भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button