Breaking NewsUttarakhand

दो दिनों तक डाट काली मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु, ये है वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां डाटी काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

देहरादून। डाट काली मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम के चलते अब 14 अप्रैल तक भक्त माता रानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। रविवार की शाम सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि दो दिन तक मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगी है।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए दून आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके लिए मंदिर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रविवार को इसे लेकर मंदिर में बैठक हुई। इसमें महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के बेटे शुभम गोस्वामी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रविवार की शाम पांच बजे मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

अब भक्त 14 अप्रैल को दोपहर दो बजे के बाद ही मंदिर में माता रानी के दर्शन कर पाएंगे। इस बीच मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल और सेवादार गौरव कुमार ने बताया कि पहली बार इस तरह मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से ये फैसला लिया गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां डाटी काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वह 3.50 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर पर पहुंचेंगे। यहां से निरीक्षण करते हुए चार बजे मां डॉट काली मंदिर पहुंचेंगे। माता रानी के दर्शन कर 4:15 बजे वह मंदिर से रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button